पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के नखोलियांणा-चोपड़ा क्षेत्र के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य स्वीकृति के छह वर्षों बाद भी शुरु नहीं हो सका है। जिसके चलते यहां ग्रामीणों वर्तमान तक आवाजाही के लिये छह किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ऐसे में क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के बीमार होने पर उन्हें पालकी के सहारे चिकित्सालय पहुंचाया जाता है। ऐसे में लोनिवि की सुस्त कार्य प्रणाली को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों मे आक्रोश बना हुआ है।

बता दें कि शासन की ओर से ब्लॉक के गोदी, चमेठी, खड़की, नखोलियाणा, चोपड़ा, बसतरा और धौडा गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये पोखरी-नखोलियांणा-चोपड़ा सड़क को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति के बाद तत्समय शासन की ओर से सड़क निर्माण के लिये टोकन मनी भी विभाग को दी गई। लेकिन लोनिवि की सुस्त कार्य प्रणाली के चलते सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2019 तक भी शुरु न होने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से कार्रवाई की मांग की। जिस पर वर्ष 2019 में पोखरी मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरु करवाने की बात कही गई थी। लेकिन एक वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका है। स्थानीय निवासी महिधर पंत, कुंवर सिंह चैधरी, संतोष चैधरी, मयंक वैष्णव, मधुसूदन चैधरी, योगेन्द्र चैधरी और मन्दोदरी पंत का कहना है कि जहां सरकार की ओर से चमोली के गांवों को सड़क से जोड़ने के दावे किये जा रहे हैं। वहीं सड़क स्वीकृति के बाद भी निर्माण कार्य शुरु न होने सड़कों के निर्माण को लेकर सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित कर रही है।

क्या कहते है अधिकारी

पोखरी-नखोलियांणा-चोपड़ा सड़क के लिये वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं सैद्धांतिक स्वीकृति के अनुपालन में प्रक्रिया गतिमान है। साथ ही सड़क निर्माण के आवश्यक धनराशि का वित्तीय प्रस्ताव तैयार को स्वीकृति के लिये मुख्य अभियंता पौड़ी को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

राजकुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, पोखरी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!