posted on : December 29, 2021 5:44 pm

खटीमा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों हेतु निशुल्क उपकरणों का वितरण कर खटीमा क्षेत्र हेतु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए एवं आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं सभी जिलों में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में कार्य कर रही है एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स द्वारा चिकित्सा विभाग को 2 वैक्सीन वैन दी गई एवं हंस फाउंडेशन द्वारा 50 व्हील चेयर, 300 कान की मशीन, 50 बैशाखी, 500 कंबल का निशुल्क वितरण किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!