posted on : December 30, 2021 5:15 pm

गोपेश्वर (चमोली)। नये साल के स्वागत में मनाये जाने वाले जश्न के लिए बाहरी जनपदों से भी लोगों के चमोली जिले के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद कर दी है।

चमोली जिले के पर्यटक स्थल औली, जोशीमठ, बैनीताल, मंडल  और  अन्य स्थानों पर अन्य राज्यों और जिलों से काफी संख्या में लोगो के आने की संभावना के देखते हुए चमोली पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किये गए है। पुलिस ने आमजनमानस से अनुरोध है कि पुलिस की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश

  • जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पहुंचने वाले व्यक्तियों की जनपद के समस्त अंतर्जनपदीय बैरियरो पर सघन चेकिंग की जाएगी।
  • शराब एवं अन्य प्रकार के नशे का अत्यधिक सेवन कर हुड़दंग मचाने और रात्रि में सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • होटल, ढाबों के सघन चेकिंग की जाएगी इस दृष्टिगत की वहां शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन तो नही  करवाया जा रहा है।
  • कोविड 19 संक्रमण  बदले स्वरूप में प्रभावी हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार ओर से जारी कोविड दिशा निर्देशों एक संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की जारी एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाए, रात्रि दस बजे के बाद भी आयोजन स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रो को जोर-जोर से बजाया जाता है। इसका भी कड़ाई से पालन किया जाए।
  • विशेषकर युवा वर्ग पिकनिक के तौर पर जंगलो एवं प्रसिद्ध स्थलों पर चले जाते है एवं वहो शराब आदि का सेवन कर देर रात्रि तक वापस आते हैं इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए।
  • शराब और नशीले पदार्थों का सेवन कर मारपीट, हुड़दंग, महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में रात्रि 11 बजे से प्रातः पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए गए है जिसका कड़ाई से पालन किया जाए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!