शेयर करें !
posted on : January 1, 2022 4:52 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य सरकार की ओर से छात्रों को निःशुल्क मोबाइल टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भटट ने स्कूल के छात्रों को टेबलेट वितरित किए।

चमोली जनपद के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 तथा 12 के कुल 11665 छात्रों को 12 हजार की धनराशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके तहत राइका गोपेश्वर के 164 छात्रों को टेबलेट की धनराशि वितरित की गई। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2021 की परिषदीय परीक्षा में श्रेष्ठता श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पं. दीनदयाल शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार-2021 भी प्रदान किए गए। जिसमें कामिनी यूएमएएसवी हाई स्कूल कर्णप्रयाग को हाईस्कूल स्तर तथा वर्तिका पुरोहित राबाइका थराली और शुभम पुण्डीर रामचन्द्र भटट इण्टर कालेज गोपेश्वर को 5100 रुपये की धनराशि दी गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को टेबलेट देकर हमारी सरकार ने तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीमान्त जिलों के छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना बहुत लाभदायक होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!