गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुुरूवार को चमोली जिले में पंजाब में पीएम के काफिले की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में आयोजित रैली में जाने के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के चलते पीएम रैली में शामिल हुए बिना ही दिल्ली लौट गये थे। जिसके बाद भाजपा की ओर पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में गुरूवार को चमोली जिले में गोपेश्वर के साथ ही भाजपा के 18 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट का कहना है कि चुनी हुई सरकार के मुखिया की सुरक्षा में चूक करने वाली सरकार जनता की सुरक्षा कैसे कर सकेगी यह विचारणीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। वहीं बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि फिरोजपुर में हुई पीएम की सुरक्षा की चूक ने पंजाब सरकार असंवेदनशीलता को देश और दुनिया के सम्मुख रख दिया है। जनता पंजाब सरकार के लिसे रवैये का जवाब कांग्रेस को जरुर देंगी। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, जिला महामंत्री नवल भट्ट, भागीरथी कुंजवाल, दीपक भट्ट संजय कुमार, कला पाठक, प्रियंका बिष्ट, योगेंद्र सेमवाल, हर्षवर्धन मैठाणी, राजेंद्र हटवाल, ईश्वर झिंक्वाण, जूला देवी, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!