गोपेश्वर (चमोली)। विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गोपेश्वर में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी कुलदीप पठानिया ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

गोपेश्वर में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जिला प्रभारी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ और क्षेत्र में पार्टी की रीति और नीति का आम लोगों पहुंचाने के साथ ही वर्तमान सरकार की विफलताओं को भी जनता बीच रखने के निर्देश दिये। कहा कि जनता कांग्रेस की ओर से टकटकी लगाये देख रही है। हमें जनता से संवाद का उनका सहयोग लेकर राज्य को विकास के लिये कार्य करना होगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, विकास जुगरान, मनीष नेगी, संदीप भंडारी, संदीप नेगी, हरेंद्र सिंह राणा, धीरेन्द्र गरोडिया, उदय सिंह, देवेंद्र फर्स्वाण, अनीता नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!