शेयर करें !
posted on : January 11, 2022 5:42 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पैट्रोल पम्प में सर्वर पर खराबी आने के कारण पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। ऐसे में अचानक पैट्रोल पम्प से आपूर्ति बाधित होने से यहां वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को अब पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति के लिये 12  किलोमीटर दूर क्षेत्रपाल की दौड़ लगानी पड़ रही है।

बता दें कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गढवाल मंडल विकास निगम की ओर से एकमात्र पैट्रोल पम्प का संचालन किया जा रहा है। जो विभागीय वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगों को पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है। ऐसे में मंगलवार को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सर्वर में आई खराबी से पम्प का संचालन ठप हो गया है। जिससे नगर क्षेत्र में पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे सार्वजनकि और निजी वाहनों को पैट्रोल की आपूर्ति के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, गोपेश्वर पैट्रोल पम्प के प्रबंधक संतोष गुसांई ने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिये कर्मचारियों को देहरादून भेजा गया है, वहीं इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों की भी जानकारी दी गई है। जल्द ही सर्वर का सुधारीकरण कर पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!