शेयर करें !
posted on : January 18, 2022 5:16 pm
Independence Day 2026 Greetings

जोशीमठ (चमोली)। हिमक्रीडा स्थली औली को जोशीमठ जोड़ने वाल रोपवे का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। रोपवे के संचालन से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बता दें कि बीती 10 जनवरी को जोशीमठ-औली रोपवे को संचालित करने वाले जीएमवीएन के 27 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद प्रशासन की ओर एतिहातन रोपवे और चेयर कार का संचालन बंद कर दिया था, वहीं कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार सात दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने के बाद सभी संक्रमित कर्मचारी स्वस्थ हो गये हैं। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से यहां मंगलवार से रोपवे संचालन शुरू कर दिया गया है।

 

जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन कोरोना के चलते 10 जनवरी को बंद कर दिया गया था। अब कर्मचारियों के स्वस्थ होने पर रोपवे का संचालन मंगलवार से शुरु कर दिया गया है। कोविड-19 गाइड लाइनों के अनुरुप कार्यालय, केबल कार और चियर कार का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।

दिनेश भट्ट, रोवपे, चियर कार प्रबंधक, जीएमवीएन, जोशीमठ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!