गोपेश्वर (चमोली)। दिल्ली के राजपथ पर आगामी 26 जनवरी को होने वाले परेड में इस वर्ष उत्तराखंड की ओर से उत्तराखंड प्रगति की ओर थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिये देश के रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी हैं। झांकी में इस बार चमोली स्थित भूबैकुंठ कहे जाने वाले देश के चार धामों में से एक बदरीनाथ मंदिर के साथ ही हेमकुंड साहिब और डोबरा चांटी पुल प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य गठन के बाद से वर्तमान तक 12 बार उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो चुकी है। राज्य की ओर से जहां वर्ष 2003 में पहली बार फूलदेई की झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं 2005 में नंदा राजजात, 2006 वैली ऑफ फ्लावर, 2007 में कॉर्बेट नेशनल पार्क, 2009 में एडवेंचर टूरिज्म, 2010 में हरिद्वार कुंभ, 2014 में उत्तराखंड की जड़ी-बूटी, 2015 में केदारनाथ, 2016 में रम्माण, 2018 में रूरल टूरिज्म, 2019 में कौसानी स्थित गांधी अनाशक्ति आश्रम और 2020 में केदारखंड की झांकी राजपथ पर प्रदर्शित की जा चुकी हैं। सूचना एवं लोकसंम्पर्क विभाग, उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक केएस चैहान ने बताया कि इस वर्ष के लिये भी 12 राज्यों में से उत्तराखंड की झांकी के प्रदर्शन के लिये रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। राज्य की ओर से उत्तराखंड प्रगति की ओर थीम पर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और डोबरा चांटी पुल के समावेश से झांकी तैयार की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!