शेयर करें !
posted on : January 31, 2022 6:35 pm
Independence Day 2026 Greetings

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र में पुलिस के जवान ने सूझबूझ और हिम्मत से दो बालिकाओं की जान बचा ली है। बालिकाएं यहां अपने हाथ बांधकर कर्णप्रयाग में पोखरी पुल के नीचे घूम रही है। जिनकी मनोदशा ठीक नहीं लग रही है। सूचना मिलने पर पुलिस जवान विनोद सिंह पंवार ने अपने सूझबूझ और हिम्मत के बूते दोनों को सुरक्षित बचाया।

पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम को निर्भीक यूनिट को कर्णप्रयाग के नये बस अड्डे के समीप दो बालिकाओं के नदी किनारे संदिग्घ परिस्थितियों में होने की सूचना मिली। मामले की जानकारी मिलते ही निर्भीक पुलिस के जवान विनोद सिंह पंवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने झांडियों में छिपते-छिपाते बालिकों के समीप जाकर उन्हें नदी के तेज बहाव में आने से रोक लिया। प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बालिकाओं ने एक दूसरे के साथ हाथ बांधे हुए थे। जिसके बारे में बालिकाओं ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने पुलिस के जवान की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा कि मानव जीवन बचाना कर्तव्य के श्रेष्ठ कार्य में एक है। विनोद पंवार के लिए उत्कृष्ट कार्य की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!