श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। विदेशी नागरिको की ओर से साइबर थाना देहरादून की मेड आईडी पर शिकायत की गई थी कि उनके साथ अनुराग उनियाल नामक व्यक्ति ने विदेश से भारत आने के लिए हवाई टिकट के नाम पर धोखा धड़ी की गई है। मामला श्रीनगर कोतवाली को भेजा गया जिस पर अनुराग उनियाल पुत्र परशुराम उनियाल निवासी ग्राम दिखोली थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढवाल उम्र 33 वर्ष मामला पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई। विवेचना में विदेशी नागरिकों की ओर से लगाये गये सभी आरोप सत्य पाये गये। जिसमें अनुराग उनियाल ने त्पेीपामेी टपइमे ज्वनत नामक एजेन्सी संचालित कर विदेशी नागरिकों को विदेश से भारत आने के लिए हवाई टिकट कराने के नाम पर भारतीय रुपये सात लाख बत्तीस हजार पांच सौ सत्तायीस की धोखाधडी कर ठगी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चैहान ने धोखाधड़ी को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चैहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अभियुक्त अनुराग उनियाल को रविवार को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!