शेयर करें !
posted on : April 14, 2022 8:27 am
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थाना गैरसैण ने 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति तथा दो वाहनों को पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग डेढ लाख रुपये आंकी जा रही है, अवैध शराब में प्रयुक्त दो वाहनों को  सीज किया गया।

क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गैरसैण सुभाष जखमोला के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान थाना गैरसैण व चैकी आदिबद्री पुलिस की ओर से आदिबद्री क्षेत्र अंतर्गत बेडी मल्ली रोड पर अवैध रूप से दिल्ली व चड़ीगढ से परिवहन कर लाई जा रही 25 पेटी दिल्ली मार्का अवैध अंग्रेजी शराब तथा दो कार से बरामद की गयी। जबकि 04 अभियुक्त रात्रि का समय होने के कराण फरार हो गये थे। जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी दूर तक पीछा किया गया किन्तु घना अन्धेरा व जंगल का रास्ता होने के कारण अभियुक्तों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस टीम की ओर से लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गुरूवार  को एक अभियुक्त राजकुमार पुत्र राजू, निवासी -ग्राम पाना नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन अभियुक्तों की तलाश के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गैरसैण आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!