शेयर करें !
posted on : December 30, 2020 7:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर के वर्ष 2018 में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय के अधीन आने के बाद पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की मांग को लेकर एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है।

एसएफआई के महाविद्यालय इकाई के सचिव अमन कोहली व ज्योति बिष्ट का कहना है कि महाविद्यालय गोपेश्वर के वर्ष 2018 में श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के अधीन होने के बाद बीए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के बैक पेपर का वर्तमान तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। वहीं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा माह फरवरी में संपन्न हो गई है, लेकिन उसका भी अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। साथ चैथे सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आॅन परीक्षा ली गई थी। इसका परिणाम भी अभी घोषित नहीं हुआ है और विश्व विद्यालय ने पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनका कहना है कि पांचवे सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर की अंकतालिका मांगी जा रही है। जबकि तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर का वर्तमान तक रिजल्ट खुला ही नही ंतो छात्र अंक तालिका कहां से देंगें ऐसे विश्व विद्यालय छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने विश्व विद्यालय प्रशासन से प्रवेश की तिथि बढ़ाने जाने के साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राहुल लोहिया, आनंद बिष्ट, खुशी दानू, अंजलि बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!