शेयर करें !
posted on : December 30, 2020 7:40 pm

नंदप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के नन्दप्रयाग नगर पंचायत के शकुंतला वार्ड में स्थानीय युवाओं की ओर से बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने वार्ड के पैदल रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और पेयजल स्रोतों के आसपास बिखरे कूड़े को एकत्रित कर निस्तारित किया गया। वहीं युवाओं ने स्थानीय लोगों से निर्धारित स्थानों पर कूड़ा निस्तारण करने को लेकर अपील भी की। सभासद संजय कंडेरी ने बताया कि युवाओं की ओर समय-समय पर अभियान चला कर स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों का जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर दीपक भंडारी, मुकेश भंडारी, आनंद झिंक्वान, योगराज सिंह, बलदेव फस्र्वाण, रोहित भंडारी, अखिलेश कंडेरी और रोहित भंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!