गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी ने अब चमोली के दुरस्थ गांवों में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। आप नेता विनोद कपरूवाण ने अपने चार दिवसीय भ्रमण के दौरान चमोली जिले के दशोली व जोशीमठ क्षेत्र के दुरस्थ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की रीति नीति से अवगत करते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ा।

आप नेता विनोद कपरूवाण ने बताया कि अपने चार दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने दशोली ब्लाॅक के पलेटी, मैठाणा, सरतोली, मठ, बैमरू, झडेता, क्षेत्रपाल, छिनका, पीपलकोटी, पिलंग, सैकोट, कोठियालसैण व जोशीमठ के उर्गम घाटी के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने दशोली के पिलंग, सैकोट, कौठियालसैण आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा व कांग्रेस छोड़ आप की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आम जनता अब भाजपा व कांग्रेस से काफी खफा नजर आ रही है। लोगों के सामने अब तक विकल्प न होने से लोग इन्हीं दोनों पार्टियों को बार-बार मौका दे रहे थे लेकिन अब आप के आ जाने से लोगों के सामने एक सशक्त विकल्प पैदा हो गया है। लोगों को विश्वास है जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का विकास किया है उसी तरह उत्तराखंड का विकास भी अब हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि अभी कई अन्य भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता उनके संपर्क में हैं वहीं संघ पृष्ठ भूमि के भी कई पदाधिकारी आप के साथ जुड़ने को तैयार है। समय आने पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिन प्रमुख लोगों ने आप की सदस्यता ली है उसमें जगदंबा प्रसाद थपलियाल, मनोज कुमार, अनिल सती, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, गिरीश लाल, देवेंद्र सिंह राणा, मुकेश बत्र्वाल, राजे सिंह नेगी आदि शामिल थे। भ्रमण के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत, जगदीश नेगी, कुलदीप नेगी, अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!