posted on : May 12, 2022 8:25 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। वनों को आग से बचाते हुए अपनी प्राणो की आहूति देने वालो बीर बाला मोनिका की स्मृति में बीना स्मृति फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2022 के लिए 11 लोगो को बीना स्मृति सम्मान समारोह से नवाजा गया। फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पंकज ध्यानी, प्रकाश सिंह नेगी, प्रताप सिंह बुटोला, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मर्णिका शैलेश, शिक्षा के क्षेत्र में शशि कंडवाल, वीरेंद्र दत्त गोदियाल, सुरेंद्र लाल, साहस के क्षेत्र में विनोद पंवार, समाज सेवा में अरविंद चैहान, इंद्र सिंह गुसाई और पत्रकारिता के क्षेत्र में दीपक शाह को सम्मानित किया गया।

गुरूवार को कर्मवीर बालम सिंह गुसाई धर्मार्थ ट्रस्ट के सभागार में सरदार सन्त सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। फाउंडेशन के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2005 से लगातार प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा, समाज सेवा, लोक कला संस्कृति, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में प्रतिवर्ष यह सम्मान दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय मे जंगलो की आग भयवाह होती जा रही है। आग लगने के कारण प्रतिवर्ष लाखों हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो रही है। वन संपदा और पर्यावरण को बचाने के लिए आमजन मानस को आगे आना होगा तभी जंगलों को बचाया जा सकता है।   इस मौके पर राजेन्द्र सगोई, महेंद्र सिंह बिष्ट,सुरेंद्र कमांडर, मंगला कोठियाल, मोहन लाल, हरि सिंह रावत अनिल नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, भुवन नौटियाल, नरेंद्र तोपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!