posted on : May 14, 2022 8:22 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार खेल विभाग चमोली की ओर से 18 मई को अण्डर 16 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं की जनपद स्तरीय मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दोनों वर्गो में आयु का निर्धारण 31 मई को आधार मानकर किया जायेगा।

मिनी मैराथन दिनांक 18 मई को प्रातः साढे नो बजे से स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से प्रारम्भ होकर गोपेश्वर-घिघरांण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए समापन स्पोटर््स स्टेड़ियम गोपेश्वर में किया जायेगा। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मिनी मैराथन में प्रतिभागियों की ओर से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। मिनी मैराथन में प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग चमोली ुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा तथा इसके अतिरिक्त दो-दो खिलाड़ियों को लाॅटरी के माध्यम से भी पुरस्कृत किया जायेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!