शेयर करें !
posted on : June 1, 2022 10:44 pm

थराली। घाट मोटर मार्ग पर एक सवारी वाहन के दुर्धटना ग्रस्त होने की सूचना मिली है। थाना प्रभारी थराली बृजमोहन रावत ने बताया कि बुधवार के शाम को थराली घाट मोटर मार्ग के बुंगा के पास एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 7 सवारियां थी जिनमे से एक छः वर्षीय बालक को गहरी चोट के कारण हो मृत्यु गई, जबकि चांदनी पुत्री महेशराम गंभीर रूप से घायल हो गई है। दुर्घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर पर फोन करके दी गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है ।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!