शेयर करें !
posted on : July 6, 2022 10:08 pm

चमोली। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट एसडीएम अभिनव शाह जी द्वारा धुर्मा कुंडी मोटर मार्ग कि.मी 02 से मोख मल्ला कि.मी 05 तक ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रिनिधियों की शिकायत पर एसडीएम द्वारा सड़क निर्माण कार्य में हो रही अनियमता लापरवाही एवं गुणवत्ता की जांच की गई। मोख कुण्डी के क्षेत्र पंचायत सदस्य शोवन नेगी ने एसडीएम चमोली को पी डब्लू डी विभाग द्वारा कि मी 2 में बनाए गए स्टीमेट को शाशन को प्रेषित करने मांग की एवं डी. पी आर के अनुरूप मोख मल्ला सड़क निर्माण कार्य को पूरा कि.मी 05 तक करवाने की मांग रखी, जिस पर एसडीएम चमोली अभिनव शाह द्वारा सड़क निर्माण कार्य दौरान हो रहे विवाद का पर ही निराकरण किया गया । ग्राम प्रधान राजेश तिवारी ने भी कि मी से 1 एवं 3 में पक्के पोस्ते , वायर क्रेट , रास्ते , मलबे का निस्तारण की मांग की । इस अवसर ग्रामीण, वर्तमान क्षेत्र पंचायत मोख मल्ला शोवन नेगी ग्राम प्रधान राजेश तिवारी, राजेन्द्र कुमार , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अव्वल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान गुमान सिंह , कल्याल सिंह , धीरज सिंह ,सेमी लाल, रणजीत सिंह ,आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!