कांग्रेस न्याय पंचायत नौटी में आयोजित बैठक में बोले पदाधिकारी

विधानसभा 2022 में जुटने की कार्यकर्ताओं से की अपील

कर्णप्रयाग (चमोली)। सोमवार को कांग्रेस ने चमोली जिले के कर्णप्रयाग के न्याय पंचायत नौटी में बैठककर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने की बात कही। निर्णय लिया गया कि पार्टी हर माह बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार करेगी।

न्याय पंचायत अध्यक्ष विनोद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। यहीं नहीं युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है। पहाड़ से पलायन लगातार बढ़ा है। लेकिन सरकारी खजाने को चपत लगाने के लिए पलायन आयोग बनाकर इतिश्री कर दी गई। कहा कि कार्यकर्ता सरकार की हर विफल नीति और कांग्रेस की रीति नीति को आम लोगों तक पहंचाए। इससे पूर्व कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी को श्रद्धाजंलि दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप चमोली, राजेंद्र राज, हरेंद्र सिंह चैधरी, भगत लाल, लीला देवी, धूमा देवी, रेखा देवी, नियाजन बेगम, कश्मीरा देवी, विशेश्वरी देवी, लखपत सगोई, हरीश चैहान, पुष्कर रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!