शेयर करें !
posted on : July 13, 2022 10:02 pm

हरिद्वार। धनौरी औरंगाबाद मार्ग पर धनौरा एवं तेलीवाला गांव के मध्य सड़क पर लोहे की फैक्ट्री से निकलने वाली राख डालकर बनाया गया बंद दुर्घटनाओं का सबब बना हुआ है। अब इस बंध के कारण राहगीरों की जान पर बन आई है।
गत 6 माह में दर्जनों से अधिक लोग इस बंद के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। राहगीरों ने इस बंद को मार्ग से हटाने की मांग की है।

गांव तेलीवाला की निकासी का पानी सड़क पर बहता हुआ गांव धनोरा की ओर जाता है। इस पानी से परेशान होकर ग्रामीणों ने गांव धनोरा एवं तेलीवाला के बीच मुख्य मार्ग पर लोहा फैक्ट्री से निकलने वाली राखी डालकर एक करीब ढाई फीट ऊंचा बंध बना दिया है। भ्रम की स्थिति होने के कारण यह बंध बाइक सवारों के सामने मौत बनकर खड़ा है। दर्जनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। बीती देर रात गांव टांडा निवासी युवक अपनी बाइक से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे कि अचानक इस बंद से उछल कर वह सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आई। एक सप्ताह पूर्व भी भगवानपुर से आ रहे एक दंपत्ति भी गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। था, इसमें महिला की पसलियों में गंभीर चोटें आई थी। अब इस मार्ग पर बाइक सवार कावडि़ए भी जल लेने के लिए हरिद्वार जाएंगे। यह बंद ना जाने कितने लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनने वाला है। राहगीरों ने प्रशासन से इस बंद को शीघ्र हटाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!