posted on : July 30, 2022 7:58 pm

गोपेश्वर/थराली (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर शनिवार को चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकार्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महेंद्र भट्ट को शीर्ष नेतृतव की ओर से प्रदेश संगठन की बागडोर दिये जाने के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट में नेतृत्व क्षमता पहले से ही रही है। इससे पूर्व भी वे संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर संगठनों को मजबूती प्रदान कर चुके है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, सुरेश सैलानी, शांति राणा, पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भागीरथी कुंजवाल,  प्रियंका बिष्ट, झुला देवी, नीलम नेगी आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर पिंडर घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नई नियुक्ति से पार्टी को पूरे राज्य में और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वें अपने पिछले अनुभवों का पूरा-पूरा उपयोग संगठन की मजबूती के लिए तों करेंगे ही साथ ही राज्य सरकार एवं संगठन के मध्य और अधिक मजबूती के लिए कार्य करेंगे जिससे कि आम जनता को अधिकाधिक लाभ मिल सकें। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, वरिष्ठ नेता नरेंद्र भारती, कुंदन सिंह परिहार, खुशाल सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, केदार पंत, आशीष थपलियाल, भाजयुमो ब्लाक अध्यक्ष भगत सिंह, भगवती प्रसाद, उमेश देवराड़ी आदि मौजूद थे।

इधर जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गैरसैण, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!