पोखरी (चमोली)। सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को चमोली जिले के पोखरी थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर आम जनमानस को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए सर्तकता पूर्वक वाहन चलाने की अपील की।

पोखरी थानाध्यक्ष मनोहर भण्डारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में चमोली जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को यातायात की जानकारी दी गई साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि क्षमता से अधिक सवारियों को न बैठाये, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलायें, शराब पीकर वाहन न चलायें, तेज रफ्तार पर रोक लगाना आदि के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे माह जारी रहेगा जिसमें अलग-अलग दिन यातायात जागरूकता के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!