शेयर करें !
posted on : October 11, 2022 7:47 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के परिसर के रूप में विकसित किये जाने के क्रम में मंगलवार को महाविद्यालय के भूमि संबंधित दस्तावेज श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को हस्तगत कर दिए गए हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज उनियाल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट को भूमि हस्तांतरण संबंधी खतौनी उद्धरण आदि दस्तावेज हस्तगत किये। कुलसचिव ने कहा कि बहुत शीघ्र ही इस संबंध में शासन से वार्ता कर परिसर में मानव संसाधन की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय शीघ्र ही शोध कार्यों को परिसर में शुरू करेगा। इस अवसर पर डॉ. बीसी शाह, डॉ. एसएस रावत, डॉ. अरविंद भट्ट, डॉ. दिनेश सती, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. डीएस नेगी, सुनील नौटियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधीर नेगी, योगेंद्र लिंगवाल, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!