posted on : October 28, 2022 6:09 pm
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी सीएस बनकोटी ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष 29 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे गौचर हैलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद कार से मेहलचैरी के लिए प्रस्थान करेंगी। 12ः15 बजे मेहलचैरी स्टेडियम पहुंचकर लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले में प्रतिभाग करेंगी। अपराह्न दो बजे मेहलचैरी से कार से प्रस्थान कर गौचर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
