शेयर करें !
posted on : November 11, 2022 10:17 pm

हरिद्वार। सेल्फी लेते समय एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर रेलवे क्रासिंग फाटक का है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर शाहपुर निवासी एक किशोर अंकुश सैनी उम्र 15 वर्ष पुत्र अनिल सैनी अपने दोस्तों के साथ शाहपुर रेलवे क्रासिंग पर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान वह तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गंगनहर प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया कि मृतक अंकुश सैनी की सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!