posted on : November 16, 2022 7:26 pm

पीपलकोटी (चमोली)। जिला सहकारी बैंक पीपलकोटी के प्रांगण में बुधवार को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र मौजूद रहे।

शिविर में ग्रामीणों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, राष्ट्रीय पशुपालन मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अवसंरचना निधि, प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारें में जानकारी दी गई। साथ शिविर में जिला सहकारी बैंक की ओर से सात समूहों तथा भारतीय स्टेट बैक की ओर से चार  समूहो को सीसीएल वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को कीवी पौध, फार्म मशीनिरी बैंक, नेपरियर घास, चैन फिनसिंग एवं पालीहाउस की जानकारी के दी। शिविर में परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. महेश कुमार खंड विकास अधिकारी दशोली शिव सिंह भण्डारी ब्लॉक मिशन मैनेजर मोहन सिंह नेगी एवं पशुपालन, कृषि, उद्यान के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!