posted on : November 19, 2022 7:19 pm
गौचर (चमोली)। गौचर मेले में शनिवार को डायट सभागार में आयोजित प्रेस सम्मान समारोह में मेला समिति ओर से जनपद के प्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डा.एलएन मिश्र और मेलाधिकारी/एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने समारोह मे मौजूद सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ डा.राजीव शर्मा, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व शुक्रवार को तहसील जोशीमठ के पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक एवं दुःखद सडक हादसे में 12 लोगों की अकाल मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
