posted on : November 25, 2022 7:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगों को सवेदनशील बनाने और पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूता फैलाने के उदेश्य से 25 नवंबर से 23 दिसंबर  तक जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को महिला हिंसा उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर नगर पालिका गोपेश्वर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का शुभारंभ किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा है कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मिशन मूड में काम किया जाए। महिला हिंसा की रोकथाम के लिए कानून बने है, लेकिन इसकी जानकारी सभी को होनी आवश्यक है। महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा की रोकथाम संबंधी कानूनों का ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार प्रसार करें। लिंग भेदभाव वाली मानसिकता को मिटाया जाए। घरों में सिर्फ बेटियों को ही नसीहत ना दें, बल्कि बेटों को भी अच्छे संस्कार सिखाए जाए। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए महीने भर चलने वाले इस लिंग आधारित हिंसा के विरूद्व अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में परिकल्पित कर सफल बनाने की बात कही।

सिविल जज(सीडि)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने विधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न और हिंसा को दबाएं नहीं बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न समाजासेवी महिलाओं ने भी अपने विचार रखें। अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, डीपीओ संदीप कुमार, कानूनी अधिवक्तागण, आशा और आगंनबाड़ी कार्यकत्री, समाजसेवी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!