नंदन सिंह नेगी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी के हैं पिता

पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण के नेतृत्व में गुरूवार को चलाये गये सदस्यता अभियान के दौरान कम्यार गांव निवासी 102 वर्षीय नंदन सिंह नेगी व उनके पौते 40 वर्षीय भगत सिंह के साथ ही 40 अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा में है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि चमोली जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को पीपलकोटी क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों में आप को लेकर भारी उत्साह है और अब लोगों में एक उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उत्तराखंड का विकास भी दिल्ली की तर्ज पर हो सकेगा और शहीदों के सपनो का उत्तराखंड बनेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा, कांग्रेस व पूर्व सैनिकों के साथ ही 40 से अधिक लोगों ने आप की सदस्यता लेकर अपने-अपने क्षेत्र में आप को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

 

102 वर्षीय नंदन सिंह ने आप का दामन थामने के बाद कहा कि एक लंबे समय से उत्तराखंड में सही नेतृत्व देने वाली पार्टी की लोगों को दरकार थी जो अब आप के आने से पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से लोग काफी खफा है। दोनों की दलों ने जो सपने यहां के लोगों को दिखाये उस पर दोनों ही पार्टी खरा नहीं उतरी है। दोनों ने ही पार्टियों ने उत्तराखंड के लोगों को बारी-बारी से छला है। जनता के सामने सही विकल्प न होने के कारण दोनों की पार्टी हर पांच साल में अपनी बारी की इंतजारी में रह कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। अब आप के आने से लोगों को विकास की राह दिखायी दे रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण, कुलदीप सिंह नेगी, अनुराग पोखरियाल, दीपक कुमार आदि मौजूद  थे।

इन्होंने थामा आप का दामन
पीपलकोटी में सदस्यता अभियान के दौरान जिन प्रमुख लोगों ने आप का दामन थामा उनमें दीपक वैष्णव, बद्रीप्रसाद मिश्रा, रणजीत नेगी, कैलाश सती, बद्री प्रसाद सती, नंदकिशोर सती, मनोज बिष्ट, भाजपा के अनिल जोशी, राकेश राणा, पूर्व सैनिक कांति प्रसाद सती, कैशव विश्वकर्मा, राजेंद्र नेगी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह राणा आदि शामिल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!