posted on : December 12, 2022 7:23 pm
गोपेश्वर (चमोली)। जिले के तहसील चमोली के अन्तर्गत गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के समीप चार दिसम्बर को समय रात्रि 8.30 बजे वाहन संख्या यूके 11टीए-8055 बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित पांच व्यक्ति सवार थे। जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि तीन व्यक्ति घायल हुए है। इस दुर्घटना की जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी है।
जांच अधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में सात दिनों के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
