posted on : December 12, 2022 9:18 pm

कोटद्वार । फुटबॉल संघ एवं श्री सिद्धबली शैक्षिक खेल एवं सामाजिक उत्थान समिति के सह तत्वधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला कोटद्वार यूनाइटेड और शिवपुर थापा वॉइस के मध्य खेला गया । मैच के शुरुआती क्षण के तीसरे मिनट में ही अनीश के गोल ने शिवपुर की टीम को बढ़त दिला दी , मध्यांतर से ठीक पूर्व 43 मिनट में वेदांत रावत ने गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया । मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन गोल दागने में नाकाम रही अतिरिक्त समय के पहले हाफ में हिमांशु नेगी की गोल की बदौलत कोटद्वार यूनाइटेड की टीम ने 2-1 की बढ़त बना ली, जिसके जवाब में शिवपुर थापा के नवीन ने गोल दागकर एक बार फिर स्कोर को बराबरी पर ला दिया । इस रोमांचक फाइनल मैच का निर्णय टाईब्रेकर से किया जाना था जहां कोटद्वार यूनाइटेड के खिलाड़ियों का तजुर्बा काम आया और प्रियांशु भंडारी के शानदार गोलरक्षण की बदौलत 5- 4 से मुकाबला उन्होंने अपने नाम किया । उपविजेता टीम को पूर्व सैनिक एवं  समाजसेवी सुनील रावत के कर कमलों से नवीन वर्दी और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया जबकि विजेता टीम को सेवानिवृत्त कर्नल चंद्रपाल पटवाल एवं शिक्षक सुरेंद्र रावत के कर कमलों से ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!