posted on : December 12, 2022 9:22 pm

टिहरी। पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क ‘‘भर्ती पूर्व प्रशिक्षण‘‘ दिनांक 19 दिसम्बर, 2022 से 14 फरवरी, 2023 तक देहरादून में संचालित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ले.क.(अ.प्रा.) जी.एस. चन्द ने बताया कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01376234145 से सम्पर्क कर सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!