posted on : December 15, 2022 7:57 pm

गोपेश्वर(चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा जनपद में आमजनमानस को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराकर अधिक से अधिक जागरूक करने एवं लोगों की समस्याओं को सुनने व उनके समाधान हेतु जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्धारित तिथियों में अपने-अपने थानाक्षेत्र में ग्रामीणों के मध्य जाकर ग्राम चौपाल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
महोदय के आदेशानुपालन में पुलिस द्वारा गुरुवारको थाना गोपेश्वर क्षेत्रांतर्गत पठियालधार, घिंघराण गाँव, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में ग्राम चौपाल का आयोजन करते हुए उपस्थित स्थानीय लोगों,स्कूली छात्र-छात्राओं,बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों को थानाध्यक्ष गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला,प्रभारी एएनटीएफ निरीक्षक राकेश भट्ट, प्रभारी साइबर सैल उ.नि. नवनीत भण्डारी, महिला हेल्प लाईन प्रभारी मीता गुसांई, साइबर सैल के आरक्षी चन्दन सिंह द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/ बैंक फ्रॉड, आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जागरुक रहने व अपराध की सूचना तत्काल डायल 112/1930 व उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से पुलिस को देने की अपील की गई, साथ ही उपस्थित लोगों को जागरूकता संबंधी पैम्पलेट वितरित किये गए।पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा आमजनमानस की समस्याएं सुनी गई एवं सुझाव मांगे गए।
जनपद में आगे भी निर्धारित तिथियों में अलग-अलग थानाक्षेत्र के विभिन्न गावों में चौपाल का आयोजन जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!