posted on : December 19, 2022 9:03 pm

देहरादून। प्रदेश की कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उद्यान विभाग के अंतर्गत जायका परियोजना का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जा रहा है। जिसके संबंध में मंत्री जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा 25 दिसंबर से शुरू होने जा रही रूफ गार्डनिंग योजना की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए देते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से समय के सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।

इस अवसर पर सचिव वीबी आरसी पुरुषोत्तम,कृषि निदेशक गौरी शंकर, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!