गोपेश्वर (चमोली)। प्रेरणा जागृति समिति की ओर से शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नगर पालिका क्षेत्र ब्रह्मसैण में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नुक्कड नाटक व जन गीतों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गई।

ब्रह्मसैण में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए समिति के अध्यक्ष लोकेश रावत ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर हम तमाम बिमारियों को भी मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में इससे बचने के लिए स्वच्छता सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने कहा कि अधिकांश बिमारियों की जड़ में गंदगी होती है यदि हम अपने आसपास साफ सफाई रखते है तो बिमारियों से बचाव किया जा सकता और हम आर्थिक रूप से होने वाले नुकसान से भी बच सकते है। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के रास्तों की सफाई कर एकत्र कूड़े का निस्तारण भी किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र, उषा, राकेश, मंजू देवी, भरत सिंह गडिया, अंजलि नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!