posted on : February 26, 2023 10:04 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के भरारीसैण गैरसैण में आगामी 13 मार्च से संभावित बजट सत्र को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है जिसको लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस के अधिकारियो की बैठक ली।

अपने अधीनस्थों की बैठक लेते हुए एसपी ने निर्देश दिए कि विधानसभा बजन सत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत आवश्यकताओं को समय से दुरुस्त कर लिया जाय। ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए निर्मित बैरिकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरुष शौचालयों, स्नानागार, भोजनालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित कर ली जाए, इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था के लिए बैरिकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। पुलिस, पीएसी कर्मियों के ठहरने के लिए चयनित विद्यालयो, स्थानों में पानी, बिजली आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाय। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित बैरियरों को समय से तैयार करवाने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भली-भांति जांच कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि कि पुलिस बल की नियुक्ति के लिए चार जोन एवं सात सैक्टर चिन्हित करने के साथ ही अतिसंवेदनशील एवं संवेदशील ड्यूटी प्वाइंट्स भी चिन्हित कर लिए गए हैं। डयूटी के लिए अतिरिक्त होमगार्ड की मांग करने एवं टावरों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि मालसी, जंगलचट्टी, में अस्थाई जेल स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भरारीसैण में समय से वॉच टॉवर बनाये जाने, बैरीकेटिंग एवं बरियर लगवाए जाने के साथ ही सत्र से संबंधित सभी मूलभूत तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!