तपोवन (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने शुक्रवार को रैणी और तपोवन क्षेत्र मे खोज बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। रैणी क्षेत्र में मलवे से लापता लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी और तहसीलदार के नेतृत्व मे एक टीम बनाई है। जो पुरानी फोटो के आधार पर एवं स्थानीय लोगों की मदद से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले लोगो की तलाश में जुटी है।

आपदा के दौरान लापता लोगों की जहां पर भी लोगों के दबे होने की संभावना है वहां एनडीआरएफ व कंपनी के लोगो के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश कर रही। सर्च टीम यहां पर एक्सावेटर मशीन व जेसीबी से मलवे मे खुदाई कर लापता लोगों की तलाश कर रही है। वहीं तपोवन में  गौरी शंकर मंदिर के निकट एप्रोच रोड बनाई जा रही है ताकि पाकलैंड मशीन को नीचे उतार कर यहां पर मलवे मे लापता लोगों की तलाश की जा सके। इसके अलावा यहां पर काॅपरडैम बनाकर  यहां से पानी का बहाव टनल के अंदर जाने से रोका जा सके और मलवे मे लापता लोगो की ढूंढ खोज की जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!