तपोवन (चमोली)। चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्र रेणी तपोवन में राहत, बचाव और खोज अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को मैठाणा व रैणी से एक एक शव बरामद किया गया।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा मे लापता 206 लोगों मे से अभी तक 38 लोगों के शव नदी किनारे विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। साथ ही दो लोगों के जिन्दा मिलने के बाद अब 166 लोग लापता चल रहे है जिनकी तलाश जारी है। शुक्रवार को चमोली घाट पर आठ पूर्ण शव और तीन मानव अंगो का नियमानुसार 72  घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।

 

मृतक के परिजनों को बांटी सहायता राशि

जिलाधिकारी के निर्देशों पर रैणी आपदा मे मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी गई है। लापता लोगों के बारे में उनके परिजनों को जानकारी देने के साथ भोजन व आवास व्यवस्था के लिए तपोवन में हेल्प डेस्क काउंटर एवं राहत शिविर जारी है। मैरिन कमांडो, एसडीआरएफ, पुलिस के माध्यम से रैंणी तपोवन से श्रीनगर डैम तक पूरे नदी किनारे सर्च आपरेशन लगातार जारी है।

 

 

संपर्क बनाने का कार्य में तेजी

रैणी तपोवन आपदा सडक संपर्क से कटे 13 गांवों को मुख्यधारा से जोडने  के सफल परिणाम भी सामने आने लगे है। जिला प्रशासन द्वारा यहां पर संपर्क मार्गों को जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों का दैनिक जीवन फिर से पटरी पर आ सके।

 

धौली गंगा पर लगी ट्रोली

धौली नदी पर तपोवन से गैर व भंग्यूल के लिए ट्राली से सामना लाना ले जाना भी आज से शुरू हो चुका है। ऋषि गंगा हिम आपदा प्रभावित धौली गंगा के एक छोर पर पहाड़ी पर बसे गांव जुगजू में एनटीपीसी के वैकल्पिक पुल से आवागमन सुचारू हो गया  है।

 

घायल महिला का किया रेस्क्यू

लाता गांव में पहाड़ी से फिसलने से घायल एक महिला को रेस्क्यू कर हैली से तपोवन के अस्थाई हैलिपेड तक पहुंचाया गया जहां से घायल महिला को जोशीमठ अस्पताल भेज दिया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!