- राहुल कुमार व कुमारी बबीता रही चैंपियन
थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के महाविद्यालय तलवाड़ी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैडमिंटन छात्र वर्ग में मनीष प्रथम, नरेंद्र सिंह नेगी द्वितीय तथा कृष्णकांत और सचिन रावत तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन छात्रा वर्ग में साक्षी बिष्ट प्रथम, मीनाक्षी बिष्ट द्वितीय तथा दिव्या तृतीय स्थान पर रहे। शतरंज छात्र वर्ग में अमन सिंह प्रथम, सूरज देवराड़ी द्वितीय तथा पंकज जोशी और सचिन तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग राहुल प्रथम, आदर्श द्वितीय तथा सचिन जोशी तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता की छात्रा वर्ग में बबीता प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहे। 21वी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में राहुल कुमार एवम् छात्रा वर्ग में बबीता को चैंपियन की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा समिति के संयोजक अनुज कुमार तथा सहसंयोजक रजनीश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष किशोर चंद्र जोशी, गोपाल फरस्वाण, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. योगेंद्र चंद्र सिंह, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. शंकर राम, डॉ. नीतू पांडे, डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. निशा ढोंढियाल, डॉ. सुनीता भण्डारी आदि मौजूद थे।
