posted on : May 16, 2023 6:26 pm
कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गठित संस्कृति कलस्टर फेडरेशन की पहाड़ी उत्पाद बिक्री केंद्र का मंगलवार को कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस विक्रय केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों को पहाड़ी उत्पाद तो मिलेगा ही साथ ही आजीविका मिशन की ओर से गठित फेडरेशन से जुड़े लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की योजनाओं का संचालन किया जाने का प्रस्ताव है जल्द ही अन्य स्थानों पर भी ऐसे विक्रय केंद्र खुलेंगे ताकि लोग पहाड़ी उत्पादों का लाभ उठा सकें। इस मौके पर प्रशांत रतूडी, कलस्टर अध्यक्ष कांता रावत आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
