posted on : July 12, 2023 8:53 pm

चमोली। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 13.07.2023 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!