posted on : February 27, 2021 7:37 pm
तपोवन (चमोली)। आगाज फैडरेशन की ओर से चमोली जिले के तपोवन-रैणी आपदा प्रभावित क्षेत्र में शनिवार तक 150 परिवारों को राहत किट उपलब्ध करवाये है।
आगाज फैडरेशन के समन्वयक व टीम लीडर जयदीप किशोर ने बताया कि आपदा से प्रभावित वल्ला रैणी, पल्ला रैणी, पैंग, मुरूंडा, जुग्जु और जुवाग्वाड में 150 परिवारों को रिलायंस फाउण्डेशन की ओर से राशन किट का वितरण किया गया है। बताया कि रैणी में आपदा के कार्य में जुडे लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आपदा रिलायंस फाउण्डेशन के जुबिन मैथ्यू, ऋतुराज प्रसाद, सुनील तिवारी, जितेन्द्र आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
