गैरसैण (चमोली)। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मूल निवासी संघ, शिल्पकार सभा व आंगनबाडी कार्यत्रियों की ओर से दीवालीखाल में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। शिल्पकार सभा ने अप्रैल माह तक मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।
शिल्पकार सभा के संरक्षक बचन लाल टम्टा ने कहा कि सभा की ओर लम्बे समय से बैकलॉग के पदों पर आरक्षित वर्ग के युवाओं की भर्ती, भूमिहीन ग्रामीणों को भूमि आवंटन सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से वर्तमान तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में सभा की ओर से अप्रैल माह तक कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मूल निवासी संघ के अध्यक्ष अंजू अग्निहात्री, धीरेंद्र गरोडिया, गिरीश आर्य, मदन लाल टम्टा, भरत शाह, धीरेंद्र गडोरिया, गिरीश आर्य, बचन लाल, मुरारी लाल, मोहन कनियाल आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर आंगनवाडी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन ने आंगनवाडी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 21 हजार करने सहित आठ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर सरकारी योजना के संचालन के लिये आंगनवाड़ी कार्यकत्री का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन उनके भविष्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कोई गम्भीर प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। इस मौक पर संगठन की अध्यक्ष जानकी रावत, अन्जना सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
