posted on : March 3, 2021 6:25 pm

गोपेश्वर (चमोली)। स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कालेज माणा घिंघराण में तंबाकू निषेध व मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक विचार गोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

गोष्ठी में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके सेवन से तमाम तरह की बीमारियां शरीर के अंदर पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी के अंदर नशे की प्रवृति सबसे अधिक बढ़ रही है जो समाज के लिए घातक साबित हो रहा है। उन्होंने अभिभावको से अपील की कि वे अपने पाल्यों को नशे से दूर रखें साथ ही नशे के कारण युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य पर इसका विपरित प्रभाव पड़ रहा है। जिससे कई प्रकार की आपराधिक घटनाऐं भी घटित हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में नशे के बढ़ते चलन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अर्जून प्रथम, साधना द्वितीय, सुहानी बिष्ट तृतीय रही। वहीं रिया, कुसुम, मीनाक्षी, शोभा, अंशिका, दीपक साहिल, दीक्षा, हिमांशु को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के ललित किमोठी, शिक्षक अनसूया प्रसाद पुरोहित, प्रियंका बिष्ट, बसंती थपलियाल, सुमन रानी चंद्रवाल, मनमोहन खाली, दिनेश अंथवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!