posted on : September 7, 2023 7:43 pm

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायको के साथ, पुलिस परिवार के बच्चों ने भी दिखाया अपना हुनर

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस की ओर से जन्माष्टमी के पर्व पर गुरूवार की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न थाना, चैकियों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाल के लोक गायकों के साथ ही पुलिस परिवार के बच्चों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

पुलिस लाईन के मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली धर्म सिंह, विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के छोटे-छोटे नन्हें बाल कलाकारों की ओर सरस्वती वंदना के साथ ही पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमांऊनी, गुजराती लोकनृत्य, भजन, नाटक के साथ ही हास्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों  को मंत्रमुग्ध किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन गोपेश्वर के नन्हें बच्चों के मध्य बेस्ट कान्हा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान तन्मय सैनी उम्र एक वर्ष पुत्र अकिंत सैनी, द्वितीय स्थान जीतमन्यू रावत उम्र दाक वर्ष पुत्र जितेन्द्र रावत, उत्कर्ष नेगी उम्र तीन वर्ष पुत्र अनिल नेगी ने प्राप्त किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक ने वॉक रेस में देश में जनपद का नाम रोशन करने वाले मनीष रावत (निरीक्षक उत्तराखण्ड़ पुलिस), मानसी नेगी और परमजीत बिष्ट के परिजनों को शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक किशन महिपाल, दीक्षा ढौंडियाल और सोनम सुरवन्दिता ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। किशन महिपाल के फ्योंलडिया त्वे देखि कि औंदु यु मन मां….., किंगारी का झाला घुघुती गीतों पर दर्शक जमकर थिरके।

रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रसाद वितरित किया तथा जन्मोत्सव कार्यक्रम में आये सभी भक्तों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।  कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!