posted on : March 3, 2021 7:00 pm

पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार की- प्रीतम सिंह

घाट (चमोली)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को भराड़ीसैण में विधानसभा का सत्र छोड़ कर घाट नंदप्रयाग मार्ग के चैड़ीकरण की मांग करने पर त्रिवेंद्र सरकार की पुलिस की लाठियों से घायल आंदोलनकारियों से मिलने घाट व नंदप्रयाग पहुंचे। नंदप्रयाग पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का चमोली के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया व बाज़ार में जुलूस निकाल कर भराड़ीसैण घटना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया। नंदप्रयाग में पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से रवाना हो कर प्रीतम सिंह घाट स्थित धरना स्थल पहुंचे जहां पिछले तीन महीनों से क्षेत्रीय ग्रामीण घाट नंदप्रयाग मार्ग के चैड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। श्री प्रीतम सिंह ने  धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस घाट क्षेत्र के लोगों की मांग का न केवल समर्थन करती है बल्कि राज्य सरकार से मांग करती है कि तत्काल इस मार्ग के चैड़ीकरण के लिए पैसा स्वीकृत कर काम शुरू करवाये। उन्होंने एक मार्च को भराड़ीसैण की लाठी चार्ज की घटना को शर्मनाक व उत्तराखंड के इतिहास में एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि इसके लिए उत्तराखंड की मातृशक्ति कभी भी भाजपा सरकार को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में सरकार की लीपापोती की भत्र्सना करती है व दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, जिला कांग्रेस चमोली अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश सिंग नेगी, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, संदीप आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!