posted on : March 3, 2021 7:04 pm

देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने की ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई नियुक्ति की मांग

गैरसैण (चमोली)। नजूल व अन्य जमीन पर मालिकाना हक की मांग के साथ दीवालीखाल लाठीचार्ज में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग पर भाईचारा एकता मंच व राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद ने गैरसैंण में एक दिवसीय उपवास व प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रुप में उप जिलाधिकारी बागेश्वर व क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवाल ने कहा कि नजूल पर मालिकाना हक को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से कोरे आश्वासन दिये जा रहे हैं, लेकिन वर्तमान तक कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग पर गैरसैंण सत्र के दौरान मांग पर कार्रवाई न होने पर देहरादून में प्रदर्शन कर आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मंच के कुमायूं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बरेठा, मनोज अधिकारी, मोहन चंद तिवारी, विपिन पंत, तान सिंह राणा, गोपाल राणा, धूमा देवी, परमानंद कांडपाल, महेश आनंद आदि मौजूद थे।

 

दूसरी ओर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि संघ सरकार से राज्य के विभागों में सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा को खत्म करते हुए स्थाई नियुक्ति करने, 12 जून 2015 के शासनादेश को निरस्त करने, सफाई कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक व चालक पर पदोन्नति की सुविधा देने, मृतक आश्रित नियमावली में बदलाव, पुरानी पेंशन पुनः बहाली करने सहित 11 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार की ओर से वर्तमान तक मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने 15 मार्च तक मांगों पर कार्रवाई न किये जाने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरु करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्रमबद्ध आंदोलन के दौरान मांगों पर कार्रवाई न किये जाने पर मई माह में देहरादून में प्रदर्शन के बाद संघ प्रदेश में कार्य बहिष्कार शुरु कर देगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!