posted on : September 17, 2023 6:51 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  देश  के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर रविवार  प्रातः बदरीनाथ धाम  और केदारनाथ धाम  सहित मंदिर समिति के सभी मंदिरों में  विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई तथा यज्ञ-हवन किया गया। प्रधानमंत्री  के आरोग्यता, दीर्घायु तथा देश  के सुख-समृद्धि की कामना की गयी। पूजा -अर्चना में मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित सभी  अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ धाम में  प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा संपन्न हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली मौजूद थे।

श्री केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के नाम रूद्राभिषेक तथा तथा भैरवनाथ मंदिर में  पूजा-अर्चना तथा हवन किया गयौ इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग तथा बीकेटीसी  मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे। इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सिद्धपीठ कालीमठ, द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर, तृतीय केदार श्री तुंगनाथ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी,  श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर, श्री योग बदरी पांडुकेश्वर, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, नव दुर्गा मंदिर टिहरी, श्री चंद्रवदनी मंदिर कारगी चैक देहरादून,  श्री भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन (जोशीमठ), वृद्ध बदरी मंदिर, श्री सदगुरू धाम सेरा भरदार (टिहरी)  में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!