posted on : September 17, 2023 6:55 pm

देवाल (चमोली)।  बधाण की नंदा लोकजात उत्सव डोली रविवार को अपने आठवें पड़ाव धरातल्ला गांव से पूजा अर्चना के बाद धरातल्ला गांव में होते हुए नवें पड़ाव बेराधार गांव पहुंची। सोमवार को लोकजात यात्रा दसवें पड़ाव थोकदारो के गांव फल्दिया जाएगी।

रविवार को धरातल्ला गांव में सैलपाति के आयोजन के बाद नंदा देवी के उत्सव डोली को नंदा भक्तों ने धरातल्ला गांव से बेराधार गांव पहुंचा। बेराधार के प्रधान दीलवर सिंह, क्षेपंस खड़क सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महावीर रावत, हरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, सरपंच रणजीत सिंह सहित तमाम महिलाओं ने मां नंदा का पंचस्वरो फूल मालाओं और जयकारों से स्वागत किया। बेराधार में  तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आठू पूजन हुआ। देव पाश्वो ने देव नृत्य कर मां नंदा से गांव की सुख समृद्धि की कामना की है। बेराधार के आठू के लिए प्रवासी भारतीय गांव पहुंचे हुए है। रात्रि में देवी जागरण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा।  नंदा के पूजारी  राजेन्द्र  प्रसाद, नरेश प्रसाद ने बताया है कि सोमवार को यात्रा सेलखोल से ईच्छोली में दिन का ब्रह्मभोज के बाद हाटकल्याणी गांव से रात्रि दसवें पड़ाव फल्दिया गांव जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!